चंद्रशेखर आजाद नगर । आज पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि और देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, चंद्रशेखर आजाद नगर द्वारा दोनों महापुरुषों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने दोनों महापुरुषों के छायाचित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरीश भाबर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश जैन, आदिल शेख, अश्विन भाई, युवा नेता विशाल अरोड़ा और पूर्व विधायक प्रतिनिधि मयंक सोनी सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *