जितेंद्र वर्मा, जोबट

आलीराजपुर जिले के जोबट नगर के सब्जी मार्केट में आज दो सांडों के बीच अचानक लड़ाई शुरू हो गई। इस दौरान सांडों ने एक स्कूटी को गिरा दिया। वहीं, लोगों ने जब सांडों को भगाने की कोशिश की तो उन्होंने पास खड़े एक अन्य वाहन को भी नुकसान पहुंचा दिया। अचानक हुई इस घटना से बाजार में मौजूद लोगों और राहगीरों में हड़कंप मच गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह सांडों को वहां से भगाया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ी जनहानि होने की सूचना नहीं है। नगर में आवारा पशुओं की समस्या लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। आए दिन सड़कों और बाजारों में घूमते आवारा पशुओं के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ऐसे में यदि समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया, तो भविष्य में कोई गंभीर हादसा हो सकता है। नगरवासियों ने आवारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने के लिए उचित व्यवस्था किए जाने की आवश्यकता जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *