चन्द्रशेखर आजाद नगर। नगर के सोनी मोहल्ले में शरद पूर्णिमा का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। एकता ग्रुप के तत्वावधान में यह विशेष आयोजन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय किशनलाल जी अरोड़ा के निवास स्थान पर किया गया। इस अवसर पर महा आरती संपन्न हुई, जिसके पश्चात सभी को खीर प्रसादी वितरित की गई।

इस कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष नारायण लाल अरोड़ा, भूपेंद्र डावर और एकता ग्रुप के अध्यक्ष कपिल सोनी विशेष रूप से शामिल हुए। इनके साथ ही विशाल अरोड़ा, अंजल जैन, सुमित जैन, वासु सोनी, मयंक सोनी, जयंत जैन, पृथ्वीराज देवड़ा, गौतम राठौड़, प्रियांशु राठौर, अतुल अरोरा, राहुल कनेश, गोपाल सोनी सहित एकता ग्रुप के सभी सदस्य और सोनी मोहल्ले के महिला-पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस त्योहार को पूरे उल्लास के साथ मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *