पेटलावद। – 24.10.2026 को एकलव्य स्कूल के बच्चों के पैदल- पैदल झाबुआ स्थित कलेक्टर कार्यालय जाने की सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी निर्भयसिंह भूरिया, तहसीलदार एवं एसडीएम की संयुक्त टीम मौके पर पहुची। टीम द्वारा बच्चों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर उन्हें समझाइश देने का प्रयास किया गया। इस दौरान बच्चों के साथ रैली में लीडरशिप कर गुमराह कर रहे उपस्थित तीन व्यक्ति 1. प्रेमसिह पिता मेहजी भूरिया उम्र 32 वर्ष निवासी उन्नई, 2. नरवेसिह पिता बाबुसिह सोलंकी उम्र 28 वर्ष निवासी बावडी एवं 3. गोविन्द पिता राणजी अमलियार उम्र 23 वर्ष निवासी अमरगढ के व्दारा बच्चो को भडकाया जा रहा था बच्चो को गुमराह कर उत्तेजीत कर बोल रहे थे कि तुम लोग प्रशासन के किसी अधिकारीयो की बात नही मानना, मै कहु वही काम करना झाबुआ के लिए पैदल – पैदल आगे बढो बोलकर बच्चो को आगे बढा रहा था । ग्राम बैडदा मे स्कुल की पुलिया के आगे बच्चो को ए.डी.एम. झाबुआ व एस.डी.एम. पेटलावद द्वारा पुनः समझाईस देकर बच्चो को बोला की आप लोगो की क्या समस्या, क्या मांग है हम आपकी बात सुनने के लिये तैयार है आपकी समस्या हम हल कर देंगे तथा रोड सिंगल पट्टी का है आपके साथ कुछ भी घटना घटित हो सकती है बोलकर झाबुआ जाने से मना किया व बस मे बिठाने हेतु ए.डी.एम. ने बोला तो प्रेमसिह भूरिया निवासी उन्नई, नरवेसिह सोलंकी निवासी बावडी एवं गोविन्द अमलियार निवासी अमरगढ द्वारा पुनः बच्चो को गुमराह व उत्तेजीत कर झाबुआ जाने के लिए बोल रहे थे तथा प्रशासन व पुलिस द्वारा समझाने पर तीनो उत्तेजीत होकर बोल रहे थे की इन बच्चो को हम झाबुआ लेकर जायेंगे, रास्ते में बच्चो के साथ कोई अनहोनी घटना घटित होने की सम्भावना होने से एवं शान्ति भंग होने जैसी स्थिती निर्मीत होने से तीनो व्यक्तियो को मोके पर गिरफ्तार नही किया जाता तो बच्चो के साथ कोई भी घटना या रोड पर कोई अनहोनी घटना घटित हो सकती थी, तीनो आरोपीयो को धारा 170 बी.एन.एस.एस. मे गिरफ्तारी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया माननीय न्यायालय द्वारा तीनो को जेल भेजा गया। Post navigation विजयादशमी पर करवड़ पुलिस चौकी में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन