जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले के नानपुर थाना क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रेत का कारोबार जोरों पर था। दिन-रात बेखौफ दौड़ते अवैध रेत से भरे डंपर और ट्रॉले न केवल सड़कों को जर्जर कर रहे थे, बल्कि लगातार दुर्घटनाओं का कारण भी बन रहे थे। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261021-WA0022.mp4 इसी पर लगाम कसते हुए आज अलीराजपुर एसडीएम निधि मिश्रा और नानपुर पुलिस ने ग्राम खारकुआ में एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने मौके से अवैध रेत खनन और परिवहन में लगे दो डंपरों व एक जेसीबी मशीन को जब्त कर लिया है। सभी वाहनों को कार्रवाई के लिए नानपुर थाने पहुंचाया गया है। कार्रवाई के दौरान एसडीएम निधि मिश्रा ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि क्षेत्र में इस तरह की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे रेत कारोबारियों के खिलाफ आगे भी सतत कार्रवाई जारी रहेगी। Post navigation नानपुर में समय से पहले धू-धू कर जला रावण: आतिशबाजी से अचानक लगी आग