रितेश गुप्ता, थांदला महाअष्टमी के अवसर पर रविवार को पंचाल समाज की मातृशक्ति ने दीपमालिका स्थित कालिका माता मंदिर से विशाल चुनरी यात्रा निकाली। यात्रा में समाज की सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं। महिलाओं ने 51 मीटर लंबी चुनरी समाज की कुलदेवी मां चामुंडा को अर्पित की और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। यात्रा में शामिल महिलाएं एक समान परिधान में नजर आईं। नवरात्र के दौरान आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मातृशक्ति ने आठवीं अष्टमी के अवसर पर विशाल चुनरी यात्रा निकालने का संकल्प लिया था, जिसे रविवार को पूरा किया गया। आठ माह से जारी है धार्मिक आयोजन पंचाल समाज की महिलाओं ने प्रत्येक माह की अष्टमी पर किसी देवी स्थान पर पहुंचकर पूजन सामग्री अर्पित करने और पूजा-अर्चना और व्रत करने का संकल्प लिया है। इसी क्रम में अब तक आठ माह की अष्टमी पर धार्मिक आयोजन किए जा चुके हैं। इस बार महाअष्टमी पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से चुनरी यात्रा निकालकर कुलदेवी मां चामुंडा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। समाजजनों ने दिया सहयोग चुनरी यात्रा में नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पण्दा उपस्थित रहीं। श्रीमती माया पंचाल के नेतृत्व में समाज की सैकड़ों महिलाओं ने यात्रा में सहभागिता की। आयोजन में पंचाल समाज के जिलाध्यक्ष जगदीश पांचाल, परमानंद पंचाल, मुकेश पंचाल, संजय पंचाल, मयूर पंचाल, दुर्गेश पंचाल, संदीप पंचाल, अलकेश पांचाल सहित समाज के युवाओं ने सहयोग प्रदान किया समाज की महिलाओं द्वारा प्रतिमाह अष्टमी पर किए जा रहे धार्मिक आयोजनों के क्रम में निकाली गई इस चुनरी यात्रा में सामूहिक सहभागिता देखने को मिली। Post navigation बड़ी खट्टाली में गरबा महोत्सव की धूम, सांसद अनीता चौहान ने की सहभागिता