जितेंद्र वाणी, नानपुर दिनांक 17 अक्टूबर 2026 की रात्रि में गरबा देखने आई तीन नाबालिग बच्चियां भीड़ में अपने परिजनों से बिछड़ गईं और रास्ता भटक गई थीं। रात्रि के समय अकेली भटक रही बच्चियों की जानकारी थाना प्रभारी नानपुर निरीक्षक राजेश डावर को रात्रि गश्त के दौरान प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही निरीक्षक राजेश डावर द्वारा तत्काल मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए तीनों बच्चियों को अपने संरक्षण में लिया गया, उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया गया और उनके परिजनों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। सत्यापन के उपरांत थाना नानपुर पुलिस द्वारा तत्काल FRV वाहन की मदद से तीनों बच्चियों को सकुशल ग्राम पलवत मालीपुरा, थाना डही, जिला धार में उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। बच्चियों को सकुशल पाकर परिजनों ने मध्यप्रदेश पुलिस एवं थाना नानपुर पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया। Post navigation जनपद उपाध्यक्ष के क्षेत्र में ही एक माह से बंद PDS दुकान, ग्रामीण परेशान