जितेंद्र वर्मा, जोबट

जोबट कृषि उपज मंडी में खरीफ सीजन की उपज की खरीदी शुरू हो गई है। 16 अक्टूबर 2026 को मंडी में 8 वाहन उपज लेकर पहुंचे। इस दौरान किसानों की सोयाबीन और मक्का की फसल की खरीदी की गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मंडी में 15 क्विंटल सोयाबीन ₹6,700 प्रति क्विंटल के भाव से बिका, जबकि 147 क्विंटल मक्का की खरीदी ₹2,241 प्रति क्विंटल के भाव से हुई। खरीफ फसलों की आवक शुरू होने से मंडी में कृषि उपज का कारोबार गति पकड़ने की उम्मीद है।

इस दौरान एसडीओ मनोज गरवाल, मंडी सचिव और व्यापारी मौजूद रहे। मंडी प्रबंधन की ओर से किसानों से अपील की गई कि वे अपनी कृषि उपज को मंडी में लाकर नियमानुसार विक्रय करें। मंडी में खरीफ उपज की खरीदी शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को अपनी फसल बेचने का अवसर मिलेगा। अब आने वाले दिनों में मंडी में उपज की आवक बढ़ने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *