हितेंद्र सिंह राठौड़, अंतरवेलिया जिले के ग्राम पंचायत अंतरवेलिया के प्रतापपुरा फलिया में लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्या अब दूर होने जा रही है। किसानों और ग्रामीणों की प्रमुख मांग को पूरा करते हुए यहां नए 100 KV विद्युत ट्रांसफार्मर (डीपी) और बिजली के 12 नए पोल का भूमिपूजन कर शुभारंभ किया गया। इस विकास कार्य से क्षेत्र के किसानों को खेती और रोजमर्रा के कार्यों में बड़ी राहत मिलेगी। यह महत्वपूर्ण कार्य जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सोनू रामपाल चौहान के विशेष प्रयासों से संभव हो सका है। उनकी पहल पर प्रतापपुरा फलिया में डीपी और पोल लगाने की स्वीकृति मिली, जिसके बाद ग्रामीणों के साथ मिलकर इसका विधिवत भूमिपूजन किया गया। 200 किसान परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ इस 100 केवी के नए लाइट ट्रांसफार्मर और 12 पोल के स्थापित होने से प्रतापपुरा फलिया पूरी तरह से बिजली समस्या से मुक्त हो जाएगा। इससे गांव के लगभग 200 किसान परिवारों को सीधा फायदा पहुंचेगा और उन्हें निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी। ट्रांसफार्मर के शुभारंभ और भूमिपूजन के अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व किसान उपस्थित रहे। अपनी इस पुरानी समस्या का समाधान होने पर सभी फलिया वासियों और किसानों ने खुशी जाहिर करते हुए मध्य प्रदेश शासन और भाजपा सरकार का हृदय से आभार व्यक्त किया। Post navigation अंतरवेलिया में जन विश्वास शिविर आयोजित