खरडू बड़ी। जिले के पारा डीसी के अंतर्गत आने वाले गांव खरडू बड़ी एवं इसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत कटौती से आम उपभोक्ता परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इन दिनों न तो खेतों में सिंचाई के लिए पानी चलाया जा रहा है और न ही बिजली की लाइनों पर कोई विशेष लोड है। इसके बावजूद विद्युत विभाग द्वारा दिन और शाम के समय घंटो घंटो तक बिजली कटौती की जा रही है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है।

ग्रामीणों के अनुसार, विद्युत विभाग द्वारा लोड सेटिंग के नाम पर आए दिन बिजली बंद कर दी जाती है। कभी दिन में तो कभी शाम के समय ग्रामीण क्षेत्रों के लोग अभी खेतो में मक्का सोयाबीन कटिंग के लिए सुबह से खेत मे जाते है ओर शाम को आकार खाना बनाने के लिए जाते है और खाने के लिए जाते है तो बिजली गुल कर दी जाती है । आये दिन बिजली गुल होने से घरेलू कामकाज प्रभावित होते हैं। ग्रामीणों का सवाल है कि जब वर्तमान में खेतों में सिंचाई का काम नहीं चल रहा और बिजली की मांग भी अपेक्षाकृत कम है, तो फिर बार-बार बिजली कटौती क्यों की जा रही है?

बिजली बिल वसूली में तत्परता, लेकिन नियमित आपूर्ति पर सवाल
उपभोक्ताओं का कहना है कि जब बिजली बिल जमा करने की बात आती है, तो विभाग निर्धारित समय पर बिल वसूली के लिए तत्पर रहता है। बिल जमा करने में एक दिन की भी देरी होने पर उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन नियमित बिजली आपूर्ति के मामले में उपभोक्ताओं को बार-बार कटौती झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि बिना उचित कारण बिजली कटौती पर रोक लगाई जाए और लोड सेटिंग के नाम पर होने वाली अघोषित कटौती की स्थिति स्पष्ट की जाए। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी से राहत मिल सके। इसी के साथ ही बिजली कटौती का एक समय निश्चित करें ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में खाना बनाने वाले बाइयो से लेकर खाना खाने वाले ग्रामीण लोगों तक को पता चल सके की बिजली कब जाएगी और कब आएगी ग्रामीण क्षेत्र में इतना पता भी नहीं चलता है कि बिजली का टाइम क्या है कब कटौती हो जाएगी कब बिजली आ जाएगी इसमें ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्योकि अभी किसान कटाई में जुटा है और खेत से घर आता है तो पता चलता है कि बिजली गुल है वो भी घंटो घंटो तक। अब सवाल यह है कि जब बिजली बिल समय पर वसूला जाता है, तो ग्रामीणों को नियमित बिजली आपूर्ति क्यों नहीं मिल रही? विद्युत विभाग को इस समस्या पर ध्यान देकर ग्रामीणों को राहत प्रदान करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *