मेघनगर। मेघनगर में एक बार फिर गौ हत्या का मामला सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार मेघनगर ओवरब्रिज के नीचे गुजरपाड़ा रोड स्थित नर्सरी क्षेत्र में आज एक गाय की हत्या किए जाने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि गाय का मालिक अपनी गाय को तलाशते हुए उक्त क्षेत्र में पहुंचा था। इसी दौरान उसे अपनी गाय के पास करीब 5 से 6 लोग कथित रूप से गाय को मारते हुए दिखाई दिए। गाय मालिक ने शोर मचाया तो सभी लोग मौके से भाग निकले। घटना के दौरान ग्रामीणों ने एक वाहन को पकड़ लिया, जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। वाहन किसका है और उसमें कौन लोग शामिल थे, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। घटना की सूचना मिलते ही मेघनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा फरार लोगों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। Post navigation हनुमंत कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारों से गूंजा मेघनगर बीच सड़क पर गिट्टी का ढेर, बाइक सवार और बालिका हादसे का शिकार होते-होते बचे