पावागढ़ जा रहे हजारों पदयात्रियों की सुरक्षा और सेवा में जुटी पुलिस

0

जितेंद्र वाणी, नानपुर

आलीराजपुर जिले में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के निर्देशन पर नानपुर पुलिस ने गुजरात के पावागढ़ जाने वाले पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। इन दिनों खरगोन, खंडवा, बड़वानी, धार, कुक्षी, बाग, निवाली, पानसेमल और राजपुर आदि क्षेत्रों से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु पैदल पावागढ़ की यात्रा कर रहे हैं।

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए नानपुर थाना प्रभारी राजेश डावर के नेतृत्व में पुलिस टीम दिन-रात क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही है। पुलिस न केवल सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही है, बल्कि मानवीय पहल करते हुए जगह-जगह यात्रियों के लिए चाय, पानी और अल्पाहार की व्यवस्था भी करवा रही है। पुलिस की इस सक्रियता और सेवाभाव से पदयात्रियों को काफी राहत मिल रही है और क्षेत्र में इस पहल की जमकर सराहना की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.