भोपाल में राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन: अमित शाह और डॉ. मोहन यादव ने दी करोड़ों के डेयरी प्रोजेक्ट्स की सौगात
दिनेश वर्मा, झाबुआ
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में विभिन्न डेयरी परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर ₹255 करोड़ की लागत से उज्जैन में 3 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र का भूमिपूजन तथा भोपाल में ₹16.5 करोड़ के 40 हजार लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले प्रोडक्ट डेयरी प्लांट और ₹12.42 करोड़ की राज्य स्तरीय केंद्रीय प्रयोगशाला का लोकार्पण किया गया। शिवपुरी में ₹6.5 करोड़ की लागत से मिनी डेयरी प्लांट के सुदृढ़ीकरण कार्य का भी लोकार्पण हुआ। सम्मेलन में भोपाल एवं इंदौर दुग्ध संघ के सदस्यों को बोनस, पंजीकृत गौशालाओं को ₹101 करोड़ की सहायता तथा दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्यों को ₹15.10 करोड़ का लाभांश वितरित किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के संकल्प से मध्यप्रदेश “मिल्क कैपिटल” बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
1,926 नई दुग्ध समितियां, 801 समितियां पुनः सक्रिय और अब 7,171 समितियां क्रियाशील हैं। दूध संकलन को 12 लाख से बढ़ाकर 52 लाख लीटर प्रतिदिन करने का लक्ष्य है।
₹2,973 करोड़ की डेयरी विकास योजना, आधुनिक डेयरी संयंत्र और “लखपति गोपालक दीदी” जैसे प्रयास पशुपालकों की आय बढ़ाने के साथ सहकारिता को नई ताकत दे रहे हैं।
सशक्त पशुपालक, समृद्ध किसान और वैश्विक पहचान की ओर बढ़ता सांची, यही है नए मध्यप्रदेश की दुग्ध क्रांति।