दाऊदी बोहरा समाज के वयोवृद्ध समाजसेवी शेख़ अकबर सेठ मर्चेंट का इंतकाल

0

जितेंद्र वाणी नानपुर 

ग्राम के सबसे वृद्ध 99- वर्षीय दाऊदी बोहरा समाज के शेख़ अकबर भाई मर्चेंट का गत रात्रि को अपने गृह निवास नानपुर में इंतकाल हो गया, आपको देर रात्री को ही आलीराजपुर बोहरा कब्रस्तान में सुपुर्देख़ाक किया गया।

  मरहूम सेठ अकबरभाई वर्षों तक समाज के वालीमुल्ला रहे एवं समाज की ख़िदमत करते रहे! आप एक अच्छे जाकेरिन भी थे, मजलिसों में अपने मरसियो और मदह की तिलावत से शमा बांध देते थे।

  99- वर्ष की आयु में भी इंतकाल के पूर्व तक आप रोज़े नमाज़ के पाबन्द रहे!  आप अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये है, आपके -5 पुत्र, एवम 1- पुत्री थी।

   आप ग्राम के प्रतिष्ठित किराना व्यवसाई शेख़ हुसैनीभाई, मरहूम मोहम्मदिभाई, खुजैमाभाई, हुजैफाभाई, मुस्तनसिरभाई मर्चेंट के पुज्य पिताजी थे।

   सेठ अकबरभाई के इंतकाल की ख़बर सुनते ही ग्राम में शोक की लहर छा गई एवं ग्रामीण उनके घर पहुंच कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं!

  दाऊदी बोहरा समाजनों,ग्राम के पत्रकार संघ , किराना व्यापारी एसोसिएशन, अनाज व्यापारी असोसिएशन सहित, मुस्लिम समाज, वाणी समाज ने मरहूम अकबर सेठ को अपनी तरफ़ से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों को। इस ग़म को सहने की दुआ ईश्वर से की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.