जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले में आबकारी विभाग के द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अवैध मदिरा के कब्जा/परिवहन/विक्रय/ चौर्यनयन के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है। इसी तारतम्य में दिनांक 30.9.2026 को इंदौर संभाग उपायुक्त आबकारी श्री इंदरसिंह जामोद एवं आलीराजपुर कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर के आदेशानुसार, जिला आबकारी अधिकारी,जिला आलीराजपुर आर एस राय के निर्देश पर वृत्त आलीराजपुर के ग्राम कानपुर के चिखलकुई झोलरिया फलिया मे एक घर में छुपा के रखी 110 बल्क लीटर अवैध मदिरा हाथ भट्ठी एवं मदिरा निर्माण सामग्री जब्त की गई। मौके पर बड़ी मात्रा में 1हजार 50 किलो महुआ लहान में से सैंपल निकाल के नष्ट किया । मदिरा की मात्रा 50 बल्क लीटर से अधिक होने पर मदिरा को कब्जे आबकारी लिया गया। मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) ‘क’ 34(2) 49 ‘क’ में आरोपी सुमारिया पिता वांगरा बंडोड़िया को गिरफ्तार किया एवं प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया । कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक जयश्री त्रिपाठी,गंभीर सिंह वास्कले ,मोहित बिरला और नानपुर पुलिस थाना प्रभारी राजेश डावर की संयुक्त टीम थी जिसमें , आबकारी प्रधान आरक्षक हितेंद्र सिंह चावड़ा, ,आरक्षक कालू सिंह बघेल आयुष रावत, विवेक बरडे नगर सैनिक विक्रम केवड़ा, पुलिस के सउनी नरसिंह सेंचा, प्रधान आरक्षक 285 मनोज महिकाल, आरक्षक 197 धनसिंह कनेल शामिल थे। जिलाधिकारी ने बताया कि अवैध मदिरा एवं अन्य मादक द्रव्य/पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी । Post navigation गोपाल गौशाला में 75वाँ पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया दाऊदी बोहरा समाज के वयोवृद्ध समाजसेवी शेख़ अकबर सेठ मर्चेंट का इंतकाल