संस्कार पब्लिक स्कूल थांदला की गौरवमयी उपलब्धि

0

थांदला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में संस्कार पब्लिक स्कूल, थांदला के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।

विकासखंड शिक्षा कार्यालय द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में थांदला विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। जिसमें संस्कार पब्लिक स्कूल के होनहारों ने बाजी मारी।

प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे :

 • जूनियर वर्ग भाषण प्रतियोगिता – प्रथम स्थान – इंशिया ओनअली बोहरा

 • सीनियर वर्ग भाषण प्रतियोगिता

 – प्रथम स्थान – अन्वेषा शुक्ला

 – द्वितीय स्थान – काव्या राठौड़

 • जूनियर वर्ग चित्रकला प्रतियोगिता –

द्वितीय स्थान – ऋषभ जामरा

विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के अनुशासन, मेहनत और संस्कार युक्त शिक्षा का परिणाम है।

निर्णायकों ने बच्चों के आत्मविश्वास और वाकपटुता की सराहना की। विद्यालय के प्राचार्य ने कहा, “छात्रों की इस उपलब्धि से हम गौरवान्वित हैं। आगे भी विद्यार्थी इसी लगन से सफलता अर्जित करेंगे।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.