थांदला। भारत के गौरव, स्वाभिमान एवं राष्ट्रभक्ति के अमर प्रतीक वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने जा रहे ऐतिहासिक नमामि भारतम् कार्यक्रम के अंतर्गत विशाल सामूहिक वंदे मातरम गायन का आयोजन स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित किया गया। विद्या भारती के माध्यम से पूरे भारत में आज प्रातः 11:00 एक साथ यह ऐतिहासिक सामूहिक वंदे मातरम गायन “गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड” का हिस्सा बना, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम भास्कर गाचले, विशेष अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री संगीता सोनी, शिशु मंदिर समिति के सचिव प्रकाश पाटीदार तथा मुख्य वक्ता भूषण भट्ट ने मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात विद्यालय परिवार ने समस्त अतिथिगणों का शाल और श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। समस्त मंचासीन अतिथियों ने अपने उद्बोधन में वंदे मातरम गायन के संबंध में विस्तारपूर्वक बताया एवं राष्ट्र की एकता, अखंडता और भारत के गौरवशाली इतिहास से संबंधित कई महत्वपूर्ण बात कही। इसके पश्चात सामूहिक वंदे मातरम का सभी 6 छंदों में गायन हुआ। कार्यक्रम में पीएम श्री कन्या शाला, सांदीपनि विद्यालय, मेट्रो एजुकेशन एकेडमी तथा सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं तथा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधी गण, पत्रकार बन्धु तथा प्रशासकीय आधिकारिक/कर्मचारी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन नितिन डामर ने किया तथा आभार प्रधानाचार्य पंकज गरवाल ने माना l Post navigation संस्कार पब्लिक स्कूल थांदला की गौरवमयी उपलब्धि अणु पब्लिक स्कूल की छात्रा हर्षिता जैन ने चित्रकला प्रतियोगिता में प्राप्त किया प्रथम स्थान