थांदला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में संस्कार पब्लिक स्कूल, थांदला के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विकासखंड शिक्षा कार्यालय द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में थांदला विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। जिसमें संस्कार पब्लिक स्कूल के होनहारों ने बाजी मारी। प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे : • जूनियर वर्ग भाषण प्रतियोगिता – प्रथम स्थान – इंशिया ओनअली बोहरा • सीनियर वर्ग भाषण प्रतियोगिता – प्रथम स्थान – अन्वेषा शुक्ला – द्वितीय स्थान – काव्या राठौड़ • जूनियर वर्ग चित्रकला प्रतियोगिता – द्वितीय स्थान – ऋषभ जामरा विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के अनुशासन, मेहनत और संस्कार युक्त शिक्षा का परिणाम है। निर्णायकों ने बच्चों के आत्मविश्वास और वाकपटुता की सराहना की। विद्यालय के प्राचार्य ने कहा, “छात्रों की इस उपलब्धि से हम गौरवान्वित हैं। आगे भी विद्यार्थी इसी लगन से सफलता अर्जित करेंगे।” Post navigation तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सानिध्य में करुणामूर्ति सलाहकार पूज्य श्री रुपेंद्रमुनिजी म. सा. की 28 वीं पुण्यतिथि जप-तप से मनाई नमामि भारतम् कार्यक्रम अंतर्गत विशाल सामूहिक वंदे मातरम गायन का भव्य आयोजन हुआ