लोहित झामर, मेघनगर
मेघनगर के राजा के दर्शन और महाआरती को लेकर श्रद्धालुओं में दिन-ब-दिन उत्साह बढ़ता जा रहा है। बप्पा के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों की संख्या अब सैकड़ों से बढ़कर हजारों तक पहुंच गई है। महाआरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित होकर भक्तिभाव के साथ भगवान गणपति की आराधना कर रहे हैं।
