जितेंद्र वाणी, नानपुर
गुरुवार 17 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर व्यापार एवं उद्योग संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस मौके पर व्यापार संघ के आह्वान पर ग्राम नानपुर में अनाज खरीदी की सभी दुकानें पूर्णतः बंद रहीं। व्यापारियों ने यह बंद मंडी अधिनियम के तहत 2 लाख रुपये से कम पर नकद खरीदी न करने के नियम के विरोध में रखा था।
सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का मनोनयन व्यापार एवं उद्योग संघ की बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई:
-
संयोजक: तरुण कुमार लीलाराम वाणी और सुनील कुमार वाणी
-
अध्यक्ष: नितेश कुमार रविंद्र भाई
-
उपाध्यक्ष: प्रवीण कुमार सीताराम राठौड़
-
कोषाध्यक्ष: दिलीप महेश भाई वाणी
-
सचिव: सिद्धार्थ वाणी
-
सह-सचिव: योगेश वाणी
-
प्रचार एवं मीडिया प्रभारी: ओम प्रकाश हरिकांत वाणी
-
संरक्षक: रविंद्र भाई, महेंद्र भाई, नाना भाई, मांगीलाल राठौड़ और गब्बू भाई राठौड़