ऑपरेशन मर्यादा के तहत बस स्टैंड पर छापरियों की गाड़ियों पर चालानी कार्रवाई, नए थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस सख्त

0

लोहित झामर, मेघनगर

बस स्टैंड क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए छापरियों की गाड़ियों को रोककर चालानी कार्रवाई की। अचानक हुई कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। यह कार्रवाई नए थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह छाबरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम, प्र ,आर संजय, आर, मांगीलाल, आर अभिषेक, अमित, आशीष, सुनील द्वारा चालानी कार्यवाही की गई। पुलिस ने बस स्टैंड क्षेत्र में गाड़ियों को रोककर आवश्यक जांच की और यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चालान बनाए।
नए थाना प्रभारी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई को लेकर पुलिस का रुख साफ नजर आया कि बस स्टैंड क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने और नियमों का पालन करवाने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.