लोहित झामर, मेघनगर मेघनगर के समीप ग्राम फुटतालाब में गुरुवार देर शाम बाइक और बस के बीच हुई भिड़ंत में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नानाजी पिता पूना डामोर उम्र 65 और उनकी पत्नी सुशीला डामोर निवासी अगराल घाटी बाइक से जा रहे थे, तभी बाइक को टक्कर मारने के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दोनों पति-पत्नी की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, बस में सवार किसी भी सवारी को चोट नहीं आई है। Post navigation मेघनगर में युवाओं के साथ ‘चाय पर चर्चा’, शिक्षा, रोजगार, स्टार्टअप और तकनीक सहित विभिन्न मुद्दों पर हुआ संवाद ऑपरेशन मर्यादा के तहत बस स्टैंड पर छापरियों की गाड़ियों पर चालानी कार्रवाई, नए थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस सख्त