धौलखेड़ा में आदिवासी परिवार के घर घुसा 10 फीट लंबा अजगर, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा खतरा

0

जितेंद्र वाणी नानपुर

आलीराजपुर जिले के नानपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम धौलखेड़ा में सरदार पिता तेरसिंह के घर एक 10 फीट लंबा अजगर घुस जाने से आदिवासी परिवार और आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने के बावजूद वन विभाग या रेस्क्यू टीम समय पर नहीं पहुंची और घटना के दो घंटे बाद मौके पर पहुंची।

इस दौरान समय रहते स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी सूझबूझ और सामूहिक प्रयासों से अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। गनीमत यह रही कि इस बीच परिवार के किसी भी सदस्य को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। बाद में जब रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, तब तक ग्रामीण अजगर को अपने स्तर पर काबू में कर चुके थे। प्रशासनिक अमले की इस लाचारी और विलंब को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी भी देखने को मिली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.