छकतला में चारभुजा नाथ जाने वाले श्रद्धालुओं की भव्य शोभायात्रा संपन्न

0

ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला

छकतला नगर में शनिवार शाम चारभुजा नाथ जाने वाले श्रद्धालुओं की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस अवसर पर छकतला के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रखे और सैकड़ों की संख्या में लोग इस आयोजन में शामिल हुए। श्रद्धालु डीजे पर बज रहे भजनों की धुन पर झूम उठे। नगरवासियों ने जगह-जगह चारभुजा रथ और चारभुजा नाथ की प्रतिमा पर पुष्पवर्षा कर दर्शन लाभ लिया।

यह पदयात्रा सोमवार को आलीराजपुर के पिपलेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होगी। लगभग 17 दिनों की इस यात्रा में छकतला से 20 से अधिक लोग शामिल हो रहे हैं। पैदल यात्रा करते हुए यह जत्था डोल ग्यारस के एक दिन पहले राजस्थान के गढ़बोर स्थित चारभुजा नाथ मंदिर पहुंचेगा। यात्रा में शामिल होने वाले प्रमुख श्रद्धालुओं में जोगेंद्र सस्तिया, राजेश चौकिया, भगडा, राजू, अतन, कमलेश, रवि, जयंती और नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी रमणलाल जी वाणी शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.