ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला आलीराजपुर जिले के सोंडवा ब्लॉक में अल्पवर्षा के बीच अब बिजली संकट ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। कुओं और बोरिंग में पर्याप्त पानी होने के बावजूद लो-वोल्टेज और बार-बार कटौती के कारण सिंचाई पूरी तरह ठप है। इससे आक्रोशित होकर शुक्रवार को छकतला, भोपालिया, जामली और अंबाजा सहित करीब 10 से 15 गांवों के किसानों ने मधुपल्लवी विद्युत ग्रिड केे बाहर धरना दिया। सरपंच झमराला भाई और अन्य किसानों ने बताया कि दिन में कई बार बिजली कट रही है। वोल्टेज की आंख-मिचौली से बोरिंग की महंगी मोटरें जल रही हैं और सिंचाई के अभाव में फसलें सूखने की कगार पर हैं। किसानों के प्रदर्शन की सूचना मिलने पर बिजली कंपनी के एई तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने समस्या को स्वीकार करते हुए बताया कि बारिश न होने के कारण सभी किसान एक साथ मोटरें चला रहे हैं, जिससे ग्रिड पर अचानक लोड बढ़ गया है। एई ने किसानों को आश्वस्त किया है कि आगामी दो दिनों के भीतर पूरे क्षेत्र को बांटकर लो-वोल्टेज और बिजली कटौती की इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। Post navigation छकतला में चारभुजा नाथ जाने वाले श्रद्धालुओं की भव्य शोभायात्रा संपन्न यूपीआई भुगतान पर एमडीआर शुल्क के विरोध में व्यापारी, फैसले पर तत्काल पुनर्विचार की मांग