ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छकतला में पिछले करीब दो माह से डिलीवरी पॉइंट बंद रहने और रात के समय अस्पताल में ताला लटके रहने की समस्या का आखिरकार समाधान हो गया है। इस अव्यवस्था को लेकर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों द्वारा लगातार सोशल मीडिया, चौराहों और जनसुनवाई के माध्यम से प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए नायब तहसीलदार रवि डावर ने तत्काल संज्ञान लिया और जिला प्रशासन को वस्तुस्थिति से अवगत कराया। इसके बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ), जिला आलीराजपुर द्वारा आदेश जारी कर स्वास्थ्य व्यवस्था को बहाल किया गया। सीएमएचओ द्वारा जारी आदेश (क्रमांक/स्थापना/2026/2280) के अनुसार, जनहित और प्रशासकीय कार्य सुविधा को ध्यान में रखते हुए विकासखंड सोण्डवा अंतर्गत कार्यरत कर्मचारी सुमित्रा किराड़ (ए.एन.एम.) को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छकतला के डिलीवरी पॉइंट पर आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। डिलीवरी पॉइंट पर ए.एन.एम. की पदस्थापना होने से अब प्रसूताओं को डिलीवरी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। Post navigation अतिक्रमण हटाने पर बनी सहमति, छकतला में सड़क से 3 फीट दूर लगेंगी दुकानें छकतला में चारभुजा नाथ जाने वाले श्रद्धालुओं की भव्य शोभायात्रा संपन्न