शिक्षक दिवस पर काली पट्टी बांधकर स्कूल पहुंचे शिक्षक जताया विरोध

0

खरडू बड़ी। मध्य प्रदेश शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले अध्यापक संगठन ने टेट एग्जाम के विरुद्ध स्कूलों में काली पट्टी बांधकर कर विरोध प्रदर्शन जताने के आवाह्न किया गया था जिसके तहत झाबुआ जिले की रामा ब्लॉक के गांव खरडू बड़ी की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरडू बड़ी मैं सभी शिक्षको ने काली पट्टी बांधकर अध्यापन एवं शिक्षक दिवस का बहिष्कार किया।
शासन की नीतियों के खिलाफ 28 वर्ष की सेवा के बाद टेट एग्जाम लेना e अटेंडेंस का विरोध एवं अन्य नीतियों का काली पट्टी बांधकर शिक्षक दिवस काशिक्षको ने किया बहिष्कार। आजाद अध्यापक शिक्षक संगठन के शंकर सिंह राठौर ने बताया कि28 वर्ष की सेवा के बाद टेट एग्जाम परीक्षा लेना गलत है शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 में लागू हुआ था तो 2009 के पहले शिक्षकों की टेट एग्जाम लेना गलत है । इस प्रदर्शन का विरोध का समर्थन संस्था की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती नीलम मगरिया ,रमन बामनिया ,राजेश जांगिड़ टीकू मोहनिया, गायत्री, मोना सुहाना अनीता टीकू मोहनिया आदि ने संगठन का समर्थन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.