40 दिवसीय भव्य तीर्थ यात्रा संपन्न: 12 राज्यों और नेपाल के प्रमुख धामों के दर्शन कर छकतला लौटे श्रद्धालु
ब्रजेश श्रीवास्तव छकतला
सारथी टूर एंड ट्रेवल्स (पं. कमलेश शर्मा, नानपुर) के सानिध्य में आयोजित 40 दिवसीय भारत व नेपाल तीर्थ यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। इस यात्रा में कुल 50 श्रद्धालु शामिल हुए, जिन्होंने भारत के 12 राज्यों और नेपाल के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन किए।
9 ज्योतिर्लिंग, जगन्नाथ पुरी और प्रमुख धामों के किए दर्शन
इस मंगलमय यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को देश के 9 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों—रामेश्वरम, महाकालेश्वर (उज्जैन), ओंकारेश्वर, काशी विश्वनाथ, भीमाशंकर, घृष्णेश्वर, त्र्यंबकेश्वर, मल्लिकार्जुन और बाबा बैद्यनाथ के दर्शन कराए गए। इसके अलावा जगन्नाथ पुरी, अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर, तिरुपति बालाजी, गंगासागर और नेपाल स्थित काठमांडू सहित दक्षिण भारत के विभिन्न प्रमुख तीर्थ स्थलों का भ्रमण भी करवाया गया।
