ब्रजेश श्रीवास्तव छकतला सारथी टूर एंड ट्रेवल्स (पं. कमलेश शर्मा, नानपुर) के सानिध्य में आयोजित 40 दिवसीय भारत व नेपाल तीर्थ यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। इस यात्रा में कुल 50 श्रद्धालु शामिल हुए, जिन्होंने भारत के 12 राज्यों और नेपाल के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन किए। 9 ज्योतिर्लिंग, जगन्नाथ पुरी और प्रमुख धामों के किए दर्शन इस मंगलमय यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को देश के 9 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों—रामेश्वरम, महाकालेश्वर (उज्जैन), ओंकारेश्वर, काशी विश्वनाथ, भीमाशंकर, घृष्णेश्वर, त्र्यंबकेश्वर, मल्लिकार्जुन और बाबा बैद्यनाथ के दर्शन कराए गए। इसके अलावा जगन्नाथ पुरी, अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर, तिरुपति बालाजी, गंगासागर और नेपाल स्थित काठमांडू सहित दक्षिण भारत के विभिन्न प्रमुख तीर्थ स्थलों का भ्रमण भी करवाया गया। छकतला आगमन पर ढोल-धमाकों और आतिशबाजी से स्वागत यात्रा में छकतला निवासी मुकेश वाणी एवं उनकी धर्मपत्नी किरण वाणी भी सम्मिलित थीं। तीर्थ यात्रा सकुशल पूर्ण कर गांव लौटने पर ग्रामवासियों ने ढोल-ढमाकों और आतिशबाजी के साथ दोनों का भव्य स्वागत किया। इस दौरान उनके पड़ोसी इस्माइल भाई खत्री ने भी पुष्पमाला पहनाकर यात्रा की सफलता पर शुभकामनाएं दीं। Post navigation संत रविदास की पावन स्मृति में निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत अतिक्रमण हटाने पर बनी सहमति, छकतला में सड़क से 3 फीट दूर लगेंगी दुकानें