थांदला। पुलिस विभाग एवं उदय संस्था के संयुक्त तत्वाधान में सृजन किशोर आत्मरक्षा की मासिक क्षमता वर्धन कार्यशाला का आयोजन ग्राम पंचायत बड़ी धामनी भवन पर आयोजित किया गया, इस बैठक में मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण विभाग के ब्लॉक समन्वयक नितिन डामर उपस्थित हुए। उदय डायरेक्टर निर्मला मराडी मैडम उपस्थित हुए उदय स्टाफ विद्या भूरिया, कविता बारिया एवं विजु मुणिया, बाल मित्र नीना वसुनिया एवं किरण निनामा सम्मिलित हुए।उदय स्टाफ कविता बारिया द्वारा आज के मुख्य अतिथि नितिन डामर को पौधा देकर स्वागत किया गया, कुल 55 सदस्य उपस्थित हुए। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नितिन डामर सर द्वारा उद्बोधन में बच्चों को अपने स्वयं के जीवन के बारे में बताया कि हमे कैसे आगे बढ़ना चाहिए, अगर हम एक बार विद्यार्थी जीवन में असफल हो जाते हैं तो हमें निराश नहीं होना चाहिए, निरंतर आगे बढ़ाने के प्रयास सतत करते रहना चाहिए और हिम्मत नहीं हारना चाहिए तथा मार्शल आर्ट व खेलों के बारे में बताया कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती तथा अपने व्यक्तिगत अनुभव का उदाहरण देते हुए बच्चों को प्रेरित किया गया। आज की कार्यशाला में पिछले 15 दिनों के सृजन प्रशिक्षण को लेकर बच्चों से आपसी संवाद व मूल्यांकन स्टाफ कविता बारिया द्वारा किया गया। चार बच्चों ने आगे आकर अपना लक्ष्य बताया कि हम कृषि अधिकारी, पुलिस, डॉक्टर तथा कलेक्टर बनेंगे। बच्चों द्वारा मार्शल आर्ट की प्रस्तुति दी गई, उदय स्टाफ विजु मुणिया द्वारा बच्चों को शिक्षा के महत्व को लेकर जानकारी दी गई। डायरेक्टर निर्मला मरांडी द्वारा आज की कार्यशाला का आभार व्यक्त किया गया, आज की किशोर आत्मरक्षा मासिक क्षमता वर्धन कार्यशाला का संचालन उदय स्टाफ विद्या भूरिया द्वारा किया गया । Post navigation थांदला गौरव तत्वज्ञश्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सान्निध्य में तपस्वी रवि गादिया ने 30 उपवास मासक्षमण की कठोर तपस्या पूर्ण की राष्ट्रीय खेल दिवस के निमित्त फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ