जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले के नानपुर में सावन के अंतिम सोमवार की शाम शिव डोले के दौरान डंपर की चपेट में आने से धर्मेंद्र पिता गणपत गंभीर रूप से घायल हो गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था, जहां से मंगलवार दोपहर परिजन उसे बड़वानी के निजी अस्पताल ले गए। जुलूस में डंपर घुसने की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। इस हादसे ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। रेत खनन पर सख्त प्रतिबंध के बावजूद नानपुर में रेत के डंपर बेखौफ दौड़ रहे हैं। प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई न होने के कारण अवैध रेत माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। Post navigation सावन सोमवार के जुलूस में घुसा तेज रफ्तार डंपर, एक श्रद्धालु गंभीर घायल आदिवासी विकास परिषद के जिलाध्यक्ष पर नानपुर में मुकदमा दर्ज