शिवा रावत उमराली ग्राम पंचायत उमराली में ‘शिव भक्त महिला मंडल’ द्वारा लगातार पांचवें वर्ष भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई, जिसमें 100 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। महिलाएं मेघनाथ घाट से मां नर्मदा का पवित्र जल भरकर पटेल फलिया से पैदल रवाना हुईं। ढोल-बाजे और पुष्प-गुलाल की वर्षा के बीच पूरे गांव में भ्रमण करते हुए यात्रा बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर पहुंची। वहां विधि-विधान से शिवलिंग पर जलाभिषेक किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए Post navigation आम्बुआ में हथनेश्वर महादेव निकले प्रजा का हाल जानने नानपुर के महाँकाल मन्दिर में पहली बार हुआ पार्थिव शिवलिंग पूजन, महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब