रितेश गुप्ता, थांदला
ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर रविवार को दाऊदी बोहरा समाज की ओर से भव्य जुलूस निकाला गया। मस्जिद से शुरू हुआ यह जुलूस नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः मस्जिद पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में समाज के वरिष्ठजनों के साथ बड़ी संख्या में आम लोग शामिल हुए।
