रितेश गुप्ता, थांदला ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर रविवार को दाऊदी बोहरा समाज की ओर से भव्य जुलूस निकाला गया। मस्जिद से शुरू हुआ यह जुलूस नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः मस्जिद पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में समाज के वरिष्ठजनों के साथ बड़ी संख्या में आम लोग शामिल हुए। जुलूस में दाऊदी बोहरा जमात के आमिल साहब, विभिन्न कमेटियों के सदस्य और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। रास्ते भर बुरहानी गार्ड बोहरा स्काउटके , बैंड-बाजे आकर्षण का केंद्र बने रहे। जुलूस का मुख्य संचालन शबाब द्वारा किया गया। रात में मस्जिदों में होंगी खुशी की मजलिसें दाऊदी बोहरा समाज के मीडिया प्रभारी मोहम्मद पूना ने बताया कि ईद-ए-मिलादुन्नबी की रात शहर की सभी बोहरा मस्जिदों में विशेष मजलिस(धार्मिक कार्यक्रम) का आयोजन किया जाएगा। Post navigation गवली समाज की चतुर्थ कावड़ यात्रा संपन्न, 51 किलो की कावड़ रही मुख्य आकर्षण थांदला गौरव तत्वज्ञश्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सान्निध्य में तपस्वी रवि गादिया ने 30 उपवास मासक्षमण की कठोर तपस्या पूर्ण की