नागपंचमी और तीसरे सोमवार पर महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब; बाबा महाकाल का हुआ  श्रृंगार

0

​जितेंद्र वाणी, नानपुर

नानपुर-सेजगांव रोड स्थित श्री महाकालेश्वर महादेव मंदिर में नागपंचमी एवं श्रावण मास के तृतीय सोमवार के पावन पर्व पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस पावन अवसर पर पूरा मंदिर परिसर “जय श्री महाकाल” और “हर-हर महादेव” के जयकारों से गुंजायमान रहा। ​सोमवार तड़के ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर के आचार्य पं. अंतिम त्रिवेदी एवं उज्जैन से पधारे पं. राहुल शर्मा के सानिध्य में विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इस दौरान 5 जोड़ों—श्री सुनील राठौड़, योगेश भातोद्रा, सिद्धार्थ दिनेश वाणी, निखिल मन्नालाल वाणी, राहुल सुरेश वाणी एवं प्रतीक माली द्वारा बाबा महाकाल का गाय के शुद्ध दूध से भव्य रुद्राभिषेक किया गया।
​सुबह से ही नानपुर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं-बहनें और श्रद्धालु बाबा के दर्शन एवं पूजन हेतु पहुंचे। शाम के समय लखन प्रजापत द्वारा बाबा महाकाल का अत्यंत अद्भुत और अलौकिक श्रृंगार किया गया। इसके पश्चात 7 जोड़ों द्वारा संध्या महाआरती उतारी गई। आरती के बाद सैकड़ों भक्तों ने बाबा के अलौकिक दर्शन कर प्रसादी का लाभ लिया।
​समिति के प्रमुख श्री जितेंद्र (कान्हा) राठौड़ एवं दीपक प्रजापत ने बताया कि विगत 3 वर्षों से यह परंपरा चली आ रही है, जिसके अंतर्गत पवित्र श्रावण मास के पूरे महीने प्रतिदिन प्रातःकाल में 5 जोड़ों द्वारा बाबा का विशेष अभिषेक एवं पूजन कार्य संपन्न कराया जाता है। ​कार्यक्रम के अंत में समिति के अध्यक्ष श्री कमलेश राठौड़ ने धार्मिक अनुष्ठान को भव्य एवं सफल बनाने के लिए सभी ग्रामवासियों, समिति के सदस्यों और धर्मप्रेमी जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.