स्कूली बच्चों ने गाया राष्ट्रगान, आसपास के गांवों में भी हर्षोल्लास के साथ फहराया गया तिरंगा, बांटी गई मिठाई

0

हितेंद्र सिंह राठौड़, अंतरवेलिया

ग्राम पंचायत अंतरवेलिया में स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत भवन में सरपंच अर्चना भूरिया द्वारा विधिवत ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं शासकीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

वहीं अंतरवेलिया पुलिस चौकी परिसर में चौकी प्रभारी जगदीश नायक द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों, पुलिस बल एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही।

अंतरवेलिया के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों जैसे जायदा, मेहंदीखेड़ा और नेगड़िया में भी पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ झंडा वंदन कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी स्थानों पर ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित ग्रामीणों व बच्चों को मिठाई का वितरण किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.