हितेंद्र सिंह राठौड़, अंतरवेलिया ग्राम पंचायत अंतर्वेलिया में देशभक्ति के माहौल के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान हाथों में तिरंगा थामे जनप्रतिनिधियों, पंचायत कर्मचारियों और बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ गांव का भ्रमण किया और देशभक्ति के नारे लगाए। इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व सरपंच अर्चना भूरिया ने किया। यात्रा में पंचायत सचिव किसान भूरिया, सचिव किशोर कटारा, सहायक सचिव, कल्याणपुरा पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दीपक बैरागी तथा ठाकुर हितेंद्र सिंह सहित पंचायत के समस्त कर्मचारी व स्थानीय ग्रामीण प्रमुख रूप से शामिल हुए। पूरे गांव में भ्रमण के दौरान यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सभी से राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को सदैव बनाए रखने का आह्वान किया। ग्रामीणों के उत्साह और भारी भागीदारी के साथ यह यात्रा शांतिपूर्ण एवं गरिमामय माहौल में संपन्न हुई। Post navigation नापतौल विभाग ने पेट्रोल पंप का किया औचक निरीक्षण स्कूली बच्चों ने गाया राष्ट्रगान, आसपास के गांवों में भी हर्षोल्लास के साथ फहराया गया तिरंगा, बांटी गई मिठाई