बड़ी खट्टाली। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व चारभुजा धाम बड़ी खट्टाली में विशाल एवं भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्कूल ग्राउंड से शुरू हुई इस यात्रा में सैकड़ों बाइक के साथ हजारों की संख्या में देशप्रेमी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लिए युवाओं और नागरिकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
