बड़ी खट्टाली। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व चारभुजा धाम बड़ी खट्टाली में विशाल एवं भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्कूल ग्राउंड से शुरू हुई इस यात्रा में सैकड़ों बाइक के साथ हजारों की संख्या में देशप्रेमी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लिए युवाओं और नागरिकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

तिरंगा यात्रा में मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान की विशेष उपस्थिति रही। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल, कोषाध्यक्ष मदनलाल लड्ढा, पूर्व विधायक माधोसिंह डावर, विधायक प्रतिनिधि गोविन्दा गुप्ता, विधानसभा प्रभारी विशाल रावत, मंडल अध्यक्ष मुलेश बघेल, मंडल महामंत्री ललित राठौड़, लालसिंह डुडवे, भाजयुमो जिला अध्यक्ष विक्की माहेश्वरी, पूर्व भाजयुमो जिला अध्यक्ष मोंटी डावर, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष जयेश मालानी, भाजयुमो खट्टाली मण्डल अध्यक्ष विजय मालवी, मुकेश राठौड़, रमेश मेहता, बालू तोमर, भावसिंह डुडवे, लालसिंह डावर, इकबाल खत्री, भेरू कनेश, भारत मौर्य, राजू कनेश सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे।

स्कूल ग्राउंड से प्रारंभ होकर तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली। यात्रा के दौरान डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों ने माहौल को पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। सैकड़ों बाइक पर सवार युवाओं के हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। युवाओं में विशेष जोश देखने को मिला। भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों के साथ निकली यह यात्रा नगरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *