लोहित झामर, मेघनगर
कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशानुसार संचालित जीवनधारा अभियान “एक बूंद उम्मीद की” के तहत मेघनगर में रक्तदान महाअभियान का आयोजन किया गया। सान्दीपनी स्कूल परिसर में आयोजित इस अभियान में अधिकारियों, कर्मचारियों, पत्रकारों एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया। अभियान के दौरान 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान महाअभियान में स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, नगर परिषद, एमपीईबी, जनपद पंचायत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने सहभागिता की। इसके साथ ही पत्रकार बंधुओं एवं आम नागरिकों ने भी आगे बढ़कर रक्तदान किया।
