जितेंद्र वाणी नानपुर
इमलीपुरा निवासी जितेंद्र चौहान निवासी मोरासा के किराए के मकान को अज्ञात बदमाशों ने अपना निशाना बनाया। जितेंद्र ने बताया कि वे बीते शाम अपनी पत्नी के साथ दीवासा पर्व मनाने भवरी गांव स्थित मामा के घर गए थे।
शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे जब वे वापस लौटे, तो मुख्य द्वार का नकुचा और अंदर रखी तिजोरी टूटी हुई मिली। तिजोरी से लगभग दो लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के गहने गायब थे।
