इलाज के अभाव में तड़प रही बुजुर्ग महिला शांति बाई को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया

0

जितेंद्र वाणी, नानपुर 

आलीराजपुर जिले के नानपुर (कोटवाली फलिया) की 78 वर्षीय वृद्ध महिला शांति बाई बीते एक साल से पैर में सड़न और गंभीर बीमारी से तड़प रही थीं। अति-गरीबी और सरकारी योजनाओं के लाभ से महरूम यह परिवार इलाज कराने में असमर्थ था।

आलीराजपुर लाइव ने हाल ही में इस निसहाय वृद्ध महिला की व्यथा को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। खबर का असर यह हुआ कि प्रशासन तुरंत हरकत में आया और वृद्ध महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ अब उनका इलाज जारी है।

शांति बाई के पाँचों बेटों का निधन हो चुका है। उनकी बहू रंगली गवाले, जो खुद विधवा हैं, मांग-तांगकर किसी तरह परिवार का पालन-पोषण कर रही थीं। बुजुर्ग महिला को अस्पताल में सही इलाज मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली है और खुशी जाहिर की है।

हालांकि महिला का परिवार अब भी आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इसलिए उसे आर्थिक सहायता की जरूरत है। महिला को विधवा पेंशन भी शुरू करने की मांग ग्रामीणों ने की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.