लोहित झामर मेघनगर
झाबुआ जिले के मेघनगर तहसील कार्यालय के सामने सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। राजगढ़ से थांदला रूट पर चलने वाली एक बस (क्रमांक MP 46 P 1229) ने मोटरसाइकिल (क्रमांक MP 45 ME 8024) को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार दो नवयुवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
