स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर आरटीओ ने स्कूल वाहनाें की जांच की

0

दीपेश प्रजापति, झाबुआ

झाबुआ में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर आरटीओ विभाग और पुलिस विभाग एक्शन मोड में नजर आया। आज सुबह स्कूल समय के दौरान जिला मुख्यालय से लेकर कल्याणपुरा तक चार पहिया और तीन पहिया स्कूली वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान वाहन चालकों को छात्रों की सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करने और वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रखने के निर्देश दिए गए। नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहनों पर चालानी कार्रवाई भी की गई।

कार्रवाई के दौरान जिन वाहनों में छात्र-छात्राएं मौजूद थे, उन्हें पहले सुरक्षित स्कूल पहुंचाने के निर्देश दिए गए। इसके बाद संबंधित वाहन चालकों को अपने वाहन आरटीओ कार्यालय में प्रस्तुत करने के लिए कहा गया।

जिला परिवहन अधिकारी कृतिका मोहटा ने बताया कि यह विशेष अभियान पूरे झाबुआ जिले में लगातार चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही ऐसे नॉन-कमर्शियल वाहनों पर भी कार्रवाई की जा रही है, जिनका उपयोग नियमों के विपरीत व्यावसायिक रूप से बच्चों के परिवहन में किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.