झाबुआ। नेमा समाज, झाबुआ द्वारा चारभुजानाथ मंदिर में आयोजित मंदिर जीर्णोद्धार संकल्प एवं शिला पूजन समारोह बुधवार को धार्मिक आस्था, भक्ति एवं उल्लास के वातावरण में सम्पन्न हुआ। गुप्त नवरात्रि के प्रथम दिवस, पाटोत्सव, पुष्य नक्षत्र एवं बुधवार के दुर्लभ शुभ संयोग पर आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः भगवान चारभुजानाथ के पंचामृत अभिषेक से हुआ। इसके पश्चात विग्रह का आकर्षक श्रृंगार, भजन, महाआरती तथा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर जीर्णोद्धार संकल्प एवं शिला पूजन विधिवत सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर भगवान चारभुजानाथ के सान्निध्य में भव्य *शोभायात्रा निकाली* गई। श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक *शिलाओं को सिर पर धारण कर मंदिर की परिक्रमा की* तथा जीर्णोद्धार के पावन संकल्प में अपनी सहभागिता निभाई। समारोह के दौरान मंदिर निर्माण एवं समाज सेवा में सहयोग प्रदान करने वाले सभी भामाशाहों का सम्मान भी किया गया।

इस अवसर पर नेमा समाज, झाबुआ के अध्यक्ष श्री मनीष कोठारी, सचिव श्री राकेश शाह,श्री राजेन्द्र शाह, समस्त मुख्य यजमानों, पदाधिकारियों एवं समाजजनों को अखिल भारतीय दशा नेमा महाजन समाज की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ दी गई।

समारोह में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान ज़ोन *अध्यक्ष निमेष मेहता* , *राष्ट्रीय सह सचिव सुबोध मालोत* , सह प्रचार सचिव शैलेंद्र मेहता तथा कर सलाहकार विनय तलवाडिया को सहभागिता का अवसर प्रदान कर

जो सम्मान एवं आत्मीय आतिथ्य दिया गया, उसके लिए उन्होंने नेमा समाज, झाबुआ एवं समस्त आयोजन समिति के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया

निमेष मेहता ने कहा कि नेमा समाज, झाबुआ द्वारा मंदिर जीर्णोद्धार का यह कार्य समाज की एकता, धार्मिक आस्था एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का प्रेरणादायी उदाहरण है। समाज द्वारा किए गए भव्य आयोजन, उत्कृष्ट आतिथ्य, अनुशासित व्यवस्थाओं एवं सभी समाजजनों की सक्रिय सहभागिता अत्यंत सराहनीय एवं अनुकरणीय है।

नेमा समाज, झाबुआ निरंतर समाजहित, धर्मसेवा एवं सामाजिक एकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। अखिल भारतीय दशा नेमा महाजन समाज की ओर से नेमा समाज, झाबुआ के समस्त पदाधिकारियों, भामाशाहों एवं समाजजनों का पुनः हार्दिक अभिनंदन करते हुए मंदिर जीर्णोद्धार अभियान की पूर्ण सफलता तथा भगवान चारभुजानाथ से समस्त समाज की सुख-समृद्धि, उन्नति एवं मंगल की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *