झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल में देश के हर वर्ग के लिये अनेको योजना चलाकर देश को विकास शिल देशों में लाकर खडा कर दिया है। प्रधानमंत्री की बड़ती लोकप्रीयता से विपक्षी पुरी तरह से बोखला गये है। उक्त बाते क्षेत्र की विधायक निर्मला भूरिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफल कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल पेटलावद की बेठक में गायत्री मंदिर परिसर कहीं। सुश्री भूरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दो वर्षो में कई देशो की यात्रा कर भारत देश की अलग पहचान बनाकर वर्षो से अटके हुवे विकास कार्यो को आगे बड़ाया है। मोदी से विपक्षी इतने खबरा गये है कि अनाब सनाब ओर बेबूनियाद आरोप लगाते रहते है। हाल ही में मेरे पिता के स्वर्गवास होने के बाद यहां हुए लोकसभा चुनाव में सिधे साधे आदिवासीयों से जुइे वादे कर कान्तलील भूरिया ने लोकसभा की सीट पर जीत दर्ज की थी। लेकिन चुनाव जितने के बाद कान्तीलाल भूरिया ने पेटलावद क्षेत्र की जनता से ऐसे मुह छिपाया है जैसे यहां से काई वास्ता ही ना हो। सुश्री भूरिया ने कार्यकताओं से अपील की कि केन्द्र सरकार ओर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण कारी योजनाओ के बारे में वह अपने-अपने क्षेत्र में जाकर लोगो को सही जानकारी दे। हमारे क्षेत्र में सांसद कांग्रेस का है ओर जिला पंचायत पर भी कांग्रेस का कब्जा है ऐसे में जो भी योजना केन्द्र सरकार ओर प्रदेश सरकार की आती है उसका संचालन जिला पंचायत के माध्यम से ही होता है। जिसका फायदा जुठ बोलकर कांग्रेस उठा रही है। सरकार को बदनाम करने का प्रयास भी कांग्रेस द्वारा किया जा रहा है। अपने पिता दिलीपसिंह भूरिया को याद करते हुए निर्मला भूरिया ने कहा कि उन्होने आदिवासीयों के हित की रक्षा करते हुए अनेक हक की लड़ाई लडी थी। जिसे आज कांग्रेसी अपनी उपलब्धि बता रहे है। जो कांग्रेस 60 वर्षो तक नही कर सकी वो नरेन्द्र मोदी ने 2 वर्ष में कर दिखाया। बेइक को संबोधितक करते हुवे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह मोटापाला ने केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं को सफल बताते हुए उनके क्रियान्वयन में जो कांग्रेस मानसिकता के अधिकारी है उन पर नजर रखने के लिये कार्याकर्ताओं का सचेत रहने का आगाह किया।
Trending
- कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने 15 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर ग्रामीण क्षेत्रों को दी बड़ी सौगात
- सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, एमपी में स्थापित होगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर
- 12वीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन करने वाली चांदनी विश्वकर्मा के घर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- तहसीलदार अनिल बघेल की बड़ी कार्रवाई : सारंगी में शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण
- कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद अनिता चौहान ने विभिन्न मंदिरों में किया पूजन-अर्चन
- नानपुर में प्रशासन के नाक के नीचे चल रहा खेर की लकड़ी का अवैध कारोबार
- जोबट में जनकल्याण शिविर का शुभारंभ, 40 से अधिक योजनाओं का लाभ देने प्रशासन और जनप्रतिनिधि एक मंच पर
- व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं आगामी चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई
- आगामी मोहर्रम त्योहार के मद्देनजर शांति समिति की बैठक संपन्न
- मोहर्रम में नौ दिन बंद रहेगी दाउदी बोहरा समाज की दुकानें व कारोबार