सम्मान, आत्मीयता और शुभकामनाओं के बीच एसडीओपी रविंद्र सिंह राठी को प्रेस क्लब जोबट के द्वारा दी गई विदाई
जितेंद्र वर्मा जोबट
जोबट एसडीओपी रविंद्र सिंह राठी के बालाघाट स्थानांतरण पर प्रेस क्लब जोबट द्वारा रविवार को गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन प्रेस क्लब परिसर में किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों और पुलिस अधिकारियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
सरल और संवेदनशील कार्यशैली की हुई सराहना
प्रेस क्लब जोबट के संरक्षक मनीष जोशी ने कहा कि एसडीओपी रविंद्र सिंह राठी एक सरल, सहज, शांत स्वभाव और सक्रिय अधिकारी के रूप जाने जाते हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में आमजन, पत्रकारों और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया। उनकी कार्यशैली हमेशा सकारात्मक रही, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
