जितेंद्र वर्मा जोबट जोबट एसडीओपी रविंद्र सिंह राठी के बालाघाट स्थानांतरण पर प्रेस क्लब जोबट द्वारा रविवार को गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन प्रेस क्लब परिसर में किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों और पुलिस अधिकारियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सरल और संवेदनशील कार्यशैली की हुई सराहना प्रेस क्लब जोबट के संरक्षक मनीष जोशी ने कहा कि एसडीओपी रविंद्र सिंह राठी एक सरल, सहज, शांत स्वभाव और सक्रिय अधिकारी के रूप जाने जाते हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में आमजन, पत्रकारों और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया। उनकी कार्यशैली हमेशा सकारात्मक रही, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। 13 माह में छोड़ी अलग पहचान प्रेस क्लब जोबट के अध्यक्ष राजेश डुडवे ने कहा कि मात्र 13 माह के कार्यकाल में एसडीओपी रविन्द्र राठी ने अपनी कार्यशैली से क्षेत्र में अलग पहचान बनाई। उनका स्थानांतरण प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन उम्मीद है कि भविष्य में उन्हें पुनः अलीराजपुर जिले में सेवाएं देने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि राठी ने अपनी कार्यकुशलता, अनुशासन और व्यवहार से सभी के दिलों में विशेष स्थान बनाया है। नेतृत्व से बहुत कुछ सीखने को मिला -टीआई विजय वास्कले जोबट थाना प्रभारी विजय वास्कले ने कहा कि एसडीओपी राठी सर के नेतृत्व में कार्य करते हुए बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला। वे प्रत्येक विषय को गंभीरता से लेते थे और हर निर्णय में टीम भावना के साथ कार्य करते थे। उनका मार्गदर्शन अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए हमेशा प्रेरणादायक रहेगा। प्रेस क्लब के पत्रकारों ने सम्मान कर दी विदाई समारोह में प्रेस क्लब जोबट की ओर से एसडीओपी रविंद्र सिंह राठी का स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया तथा उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर सुनिल खेड़े, सुनिल जोशी, हर्षित शर्मा, संजय सोमानी, नरेंद्र जैन, नीलेश डावर, लल्ला पारिक, संजय टवली, चयन खत्री, संजय वाणी, रितेश अगाल, दिलीप सिंह भुरिया, आरिफ हुसैन, मुकेश राठौड़ सहित प्रेस क्लब जोबट के सभी पत्रकार साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन हरिश सोनी ने किया। Post navigation लगभग 2 करोड़ रुपये मूल्य की 2004 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब एवं दो कंटेनर वाहन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार जोबट के बीआरसी भवन में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, ऑनलाइन ठगी से बचने के बताए उपाय