नानपुर में झमाझम बारिश से किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, रहवासी क्षेत्र में हुआ जलभराव

0

जितेंद्र वाणी नानपुर 

क्षेत्र में अच्छी बारिश की कामना को लेकर ग्राम नानपुर स्थित राम मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम से समय पर वर्षा होने और किसानों की समृद्धि की प्रार्थना की।

इसी बीच गुरुवार को ग्राम नानपुर में मानसून की लंबी खींच के बाद करीब दो घंटे तक लगातार झमाझम बारिश हुई, जिससे पूरा वातावरण सुहावना हो गया। गौरतलब है कि इस वर्ष अल नीनो के प्रभाव के कारण मानसून मानसून आने में देरी हुई। जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई देने लगी थीं। बारिश में देरी के कारण बुआई का कार्य भी प्रभावित हो रहा था।

आज हुई लगातार वर्षा ने पूरे अंचल को पानी से तरबतर कर दिया। खेतों में पर्याप्त नमी आने से किसानों में उत्साह का माहौल है और अब वे बोवनी कार्य आरंभ करने की तैयारी में जुट गए हैं। किसानों का कहना है कि यदि आगे भी इसी प्रकार नियमित बारिश होती रही तो फसलों के लिए यह मौसम बेहद लाभकारी साबित होगा। वही नानपुर के रहवासी क्षेत्र में तेज बारिश के बाद नाला उत्पन्न पर आने से जल भराव की स्थिति भी बनी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.