कट्ठीवाड़ा पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई

0

आलीराजपुर । पुलिस अधीक्षक जिला आलीराजपुर रघुवंश सिंह के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कट्ठीवाड़ा  पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर त्वरित एवं योजनाबद्ध कार्यवाही करते हुए अवैध शराब परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये पुलिस द्वारा 20 पेटी अंग्रेजी शराब कीमत लगभग 1,47,500 लाख रुपये तथा परिवहन में प्रयुक्त कार क्रमांक GJ-01-KU-2747 कीमत लगभग 10 लाख रुपये जप्त की गई। इस प्रकार कुल 11,47,500  रुपये मूल्य की सामग्री जप्त की गई। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध थाना कट्ठीवाड़ा में अपराध कायम कर  धारा 34(2), 46 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना कट्ठीवाड़ा के सउनि. हिमचन्द निनामा, सउनि यशवंत पाटीदार ,सउनि. रामविर सिंह सेंगर, प्रआर. चन्दरसिंह , दयालसिंह ,मोतीसिहं आर. जितेन्द्र ,आशिष का सराहनीय योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.